फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसजीएमसी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर: हुड्डा

Fri, 08 Aug 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने गुरुद्वारों के अलग-अलग खाते संचालित करने को कहा है।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे लोगों से शांति कायम करने की अपील करते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ से पहले भी अनुरोध कर चुके हैं कि वे हरियाणा के सिखों को अपने गुरु घरों की सेवा करने का अधिकार दें।

कुरुक्षेत्र की कानून व्यवस्था के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में हुड्डा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। पत्रकारों से दुर्व्यवहार के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक को तथ्यों का पता लगाने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें