फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का जश्न मना रहे 2 समर्थकों की मौत

Thu, 26 Feb 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद जीत के जश्न मना रहे दो समर्थकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वार्ड नंबर 14 से अकाली उम्मीदवार राकेश कुमार उर्फ काला बजाज के समर्थक और उनके परिजन गिनती केंद्र सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के गेट के सामने जीत की खुशी में भंगड़ा डाल रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान उनके चचेरे भाई हनी बजाज (50) को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके कुछ ही देर बाद वार्ड नंबर 11 से विजेता बागी अकाली अशोक कुमार धमीजा अपने मोहल्ले में समर्थकों के साथ जश्न मना रहे थे।

इस दौरान उनके समर्थक सुरेश मुखीजा (40) बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत करार दे दिया गया। अकाली-भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों के घर जाकर शोक जताया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें