फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतबीड़ जू में सबको रुला गया 7 साल की हाथी

Mon, 11 Nov 2013 12:59 PM IST
अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छतबीड़ चिड़ियाघर में रविवार को सात साल के हाथी राजवीर की अचानक मौत हो गई। राजवीर की अचानक मौत से चिड़ियाघर के कर्मचारी एवं अधिकारी सदमे में हैं।
विज्ञापन


हाथी राजवीर कल तक बिलकुल ठीक ठाक था। खा पी भी रहा था। उसकी मौत से सबसे बुरा हाल उसके महावत का है। चिड़ियाघर के फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि राजवीर का जन्म इसी चिड़ियाघर में हुआ था।

वह अच्छा भला था। रात को उसने ठीक भोजन किया। चौकीदार ने उन्हें बताया कि सुबह 5 बजे तक राजवीर बिलकुल ठीक ठाक था, लेकिन सुबह करीब 8 बजे उसने राजवीर को लेटा हुआ पाया। तुरंत महावत को सूचना दी गई।
विज्ञापन


महावत ने उन्हें बताया कि राजवीर की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि छतबीड़ में डाक्टरों की टीम ने राजवीर का पोस्टमार्टम किया। अभी तक मौत का कारण अटैक लग रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा हाथी के  मुख्य अंगों को पोस्टमार्टम के लिए जीएडीवीएसयू लुधियाना भेज दिया गया है। वहां की रिपोर्ट मिलने पर ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें