फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में BSF जवान की माैत: NCB ने दी स्टेटस रिपोर्ट, गुरदासपुर में दो पुलिसवालों की हत्या से जुड़ा मामला

Thu, 28 May 2026 04:14 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एनसीबी ने जसविंदर सिंह को 3 मार्च को हिरासत में लिया था। 19 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में शरीर की कई हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीबी हिरासत में दो महीने पहले हुई बीएसएफ जवान जसविंदर सिंह की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जसविंदर सिंह के संबंध पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी शाह से थे और वह वर्चुअल नंबरों के जरिए उसके संपर्क में था। एनसीबी के अनुसार जसविंदर सिंह ने शाह से करीब 70 बार बातचीत की थी।

यह स्टेटस रिपोर्ट जसविंदर सिंह की पत्नी लवजीत कौर की ओर से दायर याचिका के जवाब में पेश की गई। एनसीबी ने कहा कि जसविंदर सिंह वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था और उसी माध्यम से पाकिस्तान को सूचनाएं भेजी जाती थीं। रिपोर्ट के अनुसार उसकी बातचीत कुल 4228 सेकेंड तक हुई।
विज्ञापन


एनसीबी ने रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि 21 और 22 फरवरी की रात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की हत्या पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी शाह ने करवाई थी। एजेंसी को संदेह है कि वारदात से पहले जसविंदर सिंह ने ही महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध करवाई होंगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि जसविंदर सिंह 17 अलग-अलग वर्चुअल नंबरों के संपर्क में था। इन नंबरों के कोड सऊदी अरब, यूके और फिलीपींस समेत कई देशों के थे लेकिन उनकी वास्तविक आईपी लोकेशन पाकिस्तान और पंजाब में मिली।

सैंपल बदलने के बदले रिश्वत लेने का आरोप 

एनसीबी ने यह भी खुलासा किया कि 989 ग्राम हेरोइन मामले में फंसने के बाद जसविंदर सिंह ने जम्मू के हवलदार कुलदीप दीक्षित को 10 लाख रुपये रिश्वत देने की पेशकश की थी ताकि सैंपल से छेड़छाड़ करवाई जा सके। रिपोर्ट के अनुसार चार लाख रुपये एडवांस भी दिए गए थे। एजेंसी ने बताया कि जसविंदर और कुलदीप के बीच 196 बार व्हाट्सएप कॉल हुई थीं। 

गौरतलब है कि एनसीबी ने जसविंदर सिंह को 3 मार्च को हिरासत में लिया था। 19 मार्च को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में शरीर की कई हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें