फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झलक' की मौत से खुली प्रशासन की पलक

Sun, 09 Feb 2014 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में स्थित पांडवकालीन बावड़ी धारा मंडल के पास झलक व होम बहादुर की दुर्घटना में हुई मौत को लेकर गुस्साए लोगों ने शनिवार को दादा पोती के शवों के संस्कार के बाद, जहां दुर्घटना हुई थी वह सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन


वहां लोगों ने पहुंचकर हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। नगर निगम वार्ड नंबर 4 के पार्षद सतिन्द्र्र सिंह टोनी, शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल, इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिंद्र सिंह लाकड़ा, पूर्व नगर-पालिका पार्षद फतेह शर्मा, जसवीर गोरा, रमेश चंद भट्टी, सतपाल सिंह सैनी सहित सैकड़ों लोग दोपहर करीब 2:20 बजे सड़क के बीच में ही बैठ गए और नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

जैसे ही प्रशासन को जाम लगने की सूचना मिली तो पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और लोगों को समझा-बुझाकर ट्रैफिक को सुचारु करवाया।

गौरतलब है कि अमर उजाला भी मुख्य बाजार में भारी वाहन से हादसा होने की आशंका जताते हुए लोगों की इस समस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया। लेकिन, की नींद दर्दनाक हादसे के बाद खुली।
विज्ञापन


क्या कहना है लोगों का
विमल शर्मा, चुन्नी लाल, दीपक कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने झलक को अपनी गोद में खिलाया है और उन्हें यकीन नहीं होता कि वह अब इस दुनिया में नहीं है।

झलक तो चली गई पर वे चाहते हैं कि प्रशासन और सरकार अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए ऐसे कदम उठाए कि भविष्य में ऐसी सड़क दुघर्टनाओं से बचा जा सके। जिससे किसी के घर का चिराग को बुझने से बचाया जा सके।

नेता ऐसे हादसों पर राजनैतिक रोटियां न सेकें, बल्कि आम जनता के दर्द को समझते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें। नगर-निगम वार्ड-4 के पार्षद सतिन्द्र सिंह टोनी ने कहा कि पिंजौर के तंग बाजार में हैवी गाड़ियों पर दिन के समय प्रतिबंध लगाया जाए जिनकी वजह से अकसर दुर्घाटनाएं हो रही है और बीते एक माह में पिंजौर व शहर के साथ लगते राजमार्गों पर कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें कई जानें भी चली गई।

शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल ने कहा कि पिंजौर बाजार में जाम से निपटने के लिए गत 2007 में हरियाणा शहरी विकास प्रधिकरण ने रामपुर सियुडी पिंजौर सुखो माजरी बाईपास के लिए 250 एकड़ भूमि अधिग्रहण कर रखी हैं, उसके बाद भी बाईपास नहीं बनाया जा रहा।

एसीपी कालका कुशलपाल राणा व थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे और गुस्साएं लोगों को शांत करने की कोशिश की। एसीपी ने लोगों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।

तय समय में ही गुजरेंगे भारी वाहन
एसीपी ने लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए भारी वाहनों के शहर में आवाजाही को लेकर शक्त दिशा-निर्देश दिए है। उन्होेंने बताया कि आगामी 10 फरवरी से मल्लाह मोड़ जंक्सन नेशनल हाईवे 5, टी प्वांइट चरनियां राष्ट्रीय राजमार्ग 21 ए, परवाणु कालका बॉर्डर से भारी वाहनों की आवाजाही सुबह साढ़े 7 बजे से लेकर साढ़े 10 बजे, दोपहर 1 बजे से लेकर 3 बजे तक और सायं 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक प्रतिबंधित कर दी जाएगी। उन्होंने ट्रक यूनियन, कैंटर यूनियन पंचकूला, नालागढ़, बद्दी, परवाणु, मोहाली, चंडीगढ़ इसकी सूचना भेजने की बात कही। यदि कोई भारी वाहन चालक मुख्य बाजार में वाहन को खड़ा करता है या प्रतिबंधित समय के दौरान मार्ग से आवाजाही करता है तो उसके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें