फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फरीदाबाद में कोरोना से मौत, 55 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के नौ नए केस आए, जबकि फरीदाबाद में कोरोना से एक की मौत हुई है। इससे पहले झज्जर में भी कोरोना से एक मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 537 कोरोना के केस आ चुके हैं, जिनमें से 480 मरीजों कोरोनामुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना के 55 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुग्राम में कोरोना के 3, फरीदाबाद में एक, पंचकूला में 3, भिवानी में एक व रोहतक में एक नया केस सामने आया है। अभी तक सिर्फ पांच मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मानसून में थोड़ी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। दरअसल, इस सीजन में वायरल तेजी से फैलता है और यदि किसी को वायरल के साथ कोरोना हुआ तो दिक्कत आ सकती है। ऐसे में मरीजों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को छुट्टी होने के कारण सिर्फ 222 टेस्ट हो सके। आम दिनों में 450 से ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं। जब 400 से ज्यादा टेस्ट होते हैं तो उस दौरान 18 से 20 केस निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें