फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित चिल्ड्रेन पार्क नाले के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की लाश मिली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया। शुरुआती जांच में शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-23 के चिल्ड्रेेन पार्क स्थित नाले के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर सेक्टर-17 के एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में सामने आया कि शव करीब 4-5 दिन पुराना है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें