भगत सिंह कालोनी के साथ लगती अमृतसर की रेलवे ट्रैक एक व्यक्ति का शव कई घंटे तक रेलवे लाइनों पर पड़ा रहा, मगर रेलवे की तरफ से शव को उठाने के लिए कोई मैसेज नहीं दिया गया। रेलवे की लापरवाही के कारण शव के ऊपर से कई ट्रेनें निकल गईं।
मृतक की पहचान मिथन शाह पुत्र सोनी लाल शाह निवासी बिहार के रूप में हुई है। मिथन जालंधर में बस्ती बाबा खेल में रहता था और मजदूरी का काम करता था। वह मंगलवार देर रात काम से लौट रहा था कि ट्रैक पार करते समय ट्रेन के नीचे आ गया।
उसकी टांग एवं बाजू कट गई और सिर कुचला गया। देर रात हुई घटना के बाद शव कई घंटे तक रेलवे लाइनों पर पड़ा रहा। जीआरपी के आईओ गुरिंदर सिंह ने कहा कि बुधवार सुबह 9 बजे रेलवे अधिकारियों ने जीआरपी को मेमो जारी किया।
इसके बाद शव को रेलवे लाइनों से हटाकर सिविल अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया। पुलिस ने 174 की कार्रवाही की है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।