फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग सप्लाई पर मेयर का चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 22 Apr 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टरों और कॉलोनियों में हो रही ड्रग्स की सप्लाई में पुलिस का हाथ है। ड्रग्स की सप्लाई करने वाले अपराधियों की कई पुलिस कर्मचारी मदद कर रहे हैं। यह आरोप लगाया है नगर निगम की मेयर पूनम शर्मा ने।
विज्ञापन


मेयर पूनम शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत मंगलवार को सलाहकार विजय देव से की है। मेयर ने पत्र में कहा है कि शहर में इन दिनों मर्डर, सड़क हादसे, रेप और शादी विवाह के विवाद सहित कई गंभीर अपराध बढ़ गए हैं। जिन पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है।

मेयर पूनम शर्मा ने पत्र में सलाहकार विजय देव से कहा है कि वह पुलिस विभाग को आदेश जारी करें कि जो भी पुलिस वाला ड्रग्स सप्लाई में संलिप्त पाया जाता है, ऐसे पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


मेयर पूनम शर्मा का कहना है कि उन्हें उनके भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि पुलिस की साठगांठ से शहर में ड्रग्स सप्लाई का कारोबार फल फूल रहा है। ऐसे पुलिस वाले जो कि ड्रग्स सप्लाई करने वालों की मदद भी कर रहे हैं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।

पत्र में मेयर ने यह भी कहा है कि अलग-अलग वारदातों में शामिल अपराधियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। मेयर ने पत्र में कहा है कि समाज कल्याण विभाग को कॉलोनियों और सेक्टरों में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिए।

युवाओं को ड्रग्स से होने वाले बुरे प्रभावों की जानकारी देनी चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि ड्रग्स का सेवन करने से उन पर किस धारा के तहत मामला दर्ज हो सकता है। मेयर ने आगे कहा है कि वकील होने के नाते वह इस तरह के चलाए गए जागरूकता अभियान में हर तरह से मदद करने के लिए तैयार है।

भाजपा ने कहा, कोई कदम नहीं उठा रही पुलिस
भाजपा पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि नशे का कारोबार जमकर कॉलोनियों में हो रहा है। पुलिस पब्लिक मीटिंग की जब-जब भी बैठके हुई हैं, तब-तब निवासियों ने कॉलोनियों में नशे के धंधे का मामला उठा है। लेकिन पुलिस ने नशे के कारोबार की रोकथाम के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें