फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी की मौत, अटारी सीमा के रास्ते लाया गया शव, हिमाचल का था रहने वाला

Wed, 03 May 2023 08:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जेसीपी अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटॉकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि आज भारतीय नागरिक का शव भारत लाया गया है। पाकिस्तान में घुसपैठ के आरोप में इन्हें पकड़ा गया था और इनके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विपिन कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले एक भारतीय नागरिक की पाकिस्तान की जेल में मौत हो गई। वह लगभग 10 साल पहले अचानक घर से गायब हो गया था। बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से उसका शव भारत लाया गया। पाक रेंजर्स ने जीरो लाइन पर शव को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हवाले किया। ऊना (हिमाचल प्रदेश) के नायब तहसीलदार राजन शर्मा और मृतक का भाई चिरंजी लाल और नगर पंचायत के चेयरमैन प्रकाश चंद शव लेने सुबह ही एंबुलेंस से पहुंचे थे। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद परिवारिक सदस्य शव लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


टाहलीवाल नगर पंचायत के वाइस चेयरमैन गुरनाम सिंह ने बताया कि करीब 9-10 साल पहले विपिन कुमार पुत्र गुरदास राम अचानक घर से गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। एक माह पहले इंटेलिजेंस ने परिवार को सूचना दी कि विपिन पाकिस्तान की जेल में बंद है और अब दो अप्रैल को सूचना दी गई कि उसकी जेल में मौत हो गई है।

वहीं जेसीपी अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटॉकाल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि आज भारतीय नागरिक का शव भारत लाया गया है। पाकिस्तान में घुसपैठ के आरोप में इन्हें पकड़ा गया था और इनके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया था। कुछ समय पहले विपिन की तबीयत खराब हो गई और दो अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें