फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर: सुबह युवक ने दी जान, शाम को लड़की का शव घर के बाहर मिला, पढ़ें- मामला

Fri, 03 Jul 2020 01:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, माहिलपुर (होशियारपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

थाना माहिलपुर के अधीन गांव पैंसरा में आज स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब युवक के आत्महत्या के बाद पड़ोस में रहने वाली युवती की भी देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि माहिलपुर पुलिस ने लड़के पक्ष की शिकायत पर पहले ही लड़की पक्ष से संबंधित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के कथित आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सरबजीत सिंह (24 ) पुत्र हरमेशा लाल और 22 वर्षीय मट्टो पड़ोसी थे। दोनों के परिवारों में लड़ाई झगड़ा भी हुआ था जिसको बाद में सुलझा लिया गया था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सरबजीत सिंह ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। उस समय उसका पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। 


यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता के बयान पर माहिलपुर पुलिस ने लड़की के परिजनों सोढी राम, चरनजीत सिंह और जतिन्दर सिंह के खिलाफ धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। गुरुवार शाम करीब छह बजे लड़की का शव उसके घर के बाहर रहस्यमयी हालत में मिला। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार लड़की के गले पर निशान थे। थाना माहिलपुर के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को सिविल अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों के बारे में बताया जा सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें