फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से लापता युव का शव नहर में मिला, 5 पर केस दर्ज

Sun, 13 Mar 2016 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, राजपुरा
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
करीब दो सप्ताह से लापता युवक का शव भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने पर 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक की पहचान राजपुरा टाउन नजदीक श्री दुर्गा मंदिर निवासी नौजवान पीयूष आहूजा (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन


मृतक की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। थाना सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान की माता बिमला रानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब 15 दिन पहले उसका नौजवान बेटा पियूश अहूजा घर में बिना कुछ कहे कहीं चला गया था।

देर रात तक वह वापस घर नहीं आया। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। कोई सुराग न मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, परिजन पीयूष की तलाश में लगे रहे। शुक्रवार की देर शाम उसका शव भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर जनसूई हैड से बरामद हो गया।
विज्ञापन


मृतक की मां ने राजपुरा टाउन निवासी मनी, नितिन, बल, गगनदीप व लाडी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पियूष को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर उक्त पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कर लिया। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें