फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक साथ जलीं तीन चिताएं, एक हिमाचल में जलेगी

Fri, 29 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
लापता हुए चंडीगढ़ के चारों युवकों की डेड बॉडी लुधियाना में मिली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुधियाना के दौराहा में वीरवार को मिले चार व्यक्तियों में तीन के शव का संस्कार परिजनों ने सेक्टर-25 में किया। जबकि, राम बाउंसर के परिवार का शव उसके परिजन ऊना, हिमाचल प्रदेश ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने बाद दोपहर करीब 4 बजे तीनों का एक साथ संस्कार किया। मृतक पवन के भाई रमन ने बताया कि पवन, जयंत और जानू नागरा का एक साथ संस्कार किया गया। उन्होंने राजू के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही पंजाब पुलिस से जानकारी लेंगे।

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 27 निवासी पवन शर्मा अपने दोस्त की जमानत कराने तीन अन्य लोगों जयंत ऋषि, सेक्टर-42 निवासी जानू नागरा और सेक्टर-23 निवासी राम बाउंसर के साथ कार से लुधियाना गए थे। पवन ने रात में लौटने की जानकारी भी घर पर दी थी लेकिन वे लोग नहीं लौटे। वीरवार को उनकी गाड़ी लुधियाना के पास लोहा पुल के नीचे पानी में फंसी मिली उनमें से चारों के शव बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


श्मशान पर गमगीन रही भीड़
संस्कार के दौरान काफी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे थे। मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। लोगों ने कहा कि पवन शर्मा लोगों की सहायता करने में भी आगे रहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें