फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, जिस अस्पताल में भर्ती पत्नी, उसी में मिला पति का शव

Tue, 25 Feb 2020 06:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
विज्ञापन
पठानकोट में मृतक के रिश्तेदारों से मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के शौचालय से मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद हुआ। अस्पताल के कर्मचारियों ने खिड़की तोड़कर अंदर से दरवाजा खोला और लाश को बाहर निकाला। मृतक की पहचान गांव हरियाल निवासी संजीव कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले ही मृतक की पत्नी की डिलीवरी सिविल अस्पताल में हुई थी और बेटा पैदा हुआ था। पत्नी को संजीव की मौत की सूचना नहीं दी गई है। एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह स्टाफ का साढ़े 8 बजे फोन आया कि इमरजेंसी कॉरिडोर के शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है, कोई काफी देर से अंदर है। वह न तो आवाज दे रहा है और न ही दरवाजा खोल रहा है। इसके बाद स्टाफ ने खिड़की का शीशा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो युवक गिरा पड़ा था। उसके पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। 

जेब में मिले आधार कार्ड से गांव का पता चला और हरियाल के सरपंच को जानकारी देकर पहचान के लिए बुलाया गया। इसके बाद उसके परिवार को सूचित किया गया तो पता चला कि उनके घर 22 फरवरी को बेटा पैदा हुआ था और पत्नी अभी भी सिविल अस्पताल में ही भर्ती है। एसएमओ ने बताया पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। जांच अधिकारी एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि परिवार के बयान अनुसार युवक सुबह तड़के शौचालय गया था। वहां हार्टअटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें