फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सेक्टर 22 के मकान में मिला युवक का शव, मुंह और नाक से निकल रहा था खून

Sun, 07 Aug 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

सुशांत सेक्टर-22 के मकान नंबर 1883 में रहता था। घर के ऊपर किराएदार रहते हैं। जब दो दिन तक सुशांत नहीं दिखा तो किराएदार उसके यहां गया। दरवाजा खोलने पर सुशांत जमीन पर बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-22 के एक मकान में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। मृतक की पहचान सुशांत अवस्थी (38) के रूप में हुई है। सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन


सेक्टर-22 चौकी प्रभारी सुरिंदर कुमार ने बताया कि सुशांत सेक्टर-22 के मकान नंबर 1883 में रहता था। घर के ऊपर किराएदार रहते हैं। जब दो दिन तक सुशांत नहीं दिखा तो किराएदार उसके यहां गया। दरवाजा खोलने पर सुशांत जमीन पर बेसुध पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुशांत को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरिंदर कुमार ने बताया कि सुशांत के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। शव पूरी तरह से गल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें