फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ की दुकान में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लॉट नंबर 44 में एक कबाड़ की दुकान के फर्स्ट फ्लोर पर एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-32 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी राजू (40) के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से इसी कबाड़ की दुकान में काम करता था और वहीं सोता था। बुधवार दोपहर प्लॉट मालिक ने उसे बेसुध हालत में देखा। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिवार का पता लगा रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें