फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना क्षेत्र स्थित एक इंस्टीट्यूट में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कर्मचारी का शव इंस्टीट्यूट की छत पर लगे टावर से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके व्यक्ति का शव उतारकर सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नयागांव निवासी 29 साल के कपिल के रूप में हुई है। कपिल नयागांव में परिवार सहित रहता था। वह शादीशुदा था। पुलिस के अनुसार सेक्टर-8 में मध्यमार्ग पर एक निजी संस्थान है। जहां कपिल चपरासी का काम करता था। शुक्रवार को कपिल जब घर नहीं पहुंचा तो परिवारवालों ने कपिल को तलाशना शुरू कर दिया। जब काफी समय बाद वह नहीं मिला तो परिवार वालों ने थाने में जाकर इसकी जानकारी दी। बाद में परिवार के सदस्य शनिवार सुबह उसके संस्थान में पहुंचे तो उन्होंने छत पर जाकर देखा कि कपिल वहां लगे टावर के साथ रस्सी से लटक रहा है। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। फिलहाल अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें