फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के सरकारी दफ्तरों में डीसी की रेड, अफसरों के हाथ-पैर फूले

Sat, 30 Apr 2016 12:28 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली के विभिन्न दफ्तरों में डीसी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के फेज-1 प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित विभिन्न सरकारी दफ्तरों में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब डीसी ने छापा मारा। डीसी डीएस मांगट की अगुवाई में एडीसी विकास भूपिंदर सिंह व सहायक कमिश्नर जनरल अवनीत कौर ने विभिन्न दफ्तरों की चैकिंग की। इस दौरान पांच अधिकारी व 26 मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए। मुलाजिमों को भविष्य में गैर हाजिर न रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अधिकारी विभिन्न दफ्तरों में सुबह नौ बजे पहुंच गए। लेकिन तब तक काफी संख्या में मुलाजिम व सीनियर स्टाफ पहुंचा ही नहीं था। इस दौरान उन्होंने स्टाफ के हाजिरी रजिस्ट्रर तक चैक किए।

डीसी डीएस मांगट ने बताया कि मुख्य सचिव के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई थी। ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समय सुबह नौ बजे से पांच बजे तक अधिकारी अपनी हाजिरी को यकीनी बनाए। उन्होंने बताया कि गैर हाजिर पाए गए अधिकारियों व मुलाजिमों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सारे दफ्तरों के कर्मचारियों की काउंसिलिंग कर उन्हें दफ्तरों में समय से हाजिर रहने की हिदायतें जारी की गइ हैं। डीसी ने बताया कि समूह अधिकारियों व कर्मचायिों को हिदायत दी गई है कि वह पंजाब सरकार की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करे। लोगों को समय से प्रशासनिक सेवाएं मुहैया करवाए।

वहीं, सेवा के अधिकार कानून के तहत दी जाने वाली सेवाओं को समय से मुहैया करवाए। ताकि जिले के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। जिक्रयोग है कि यह पहला मौका है जब डीसी के आदेशों पर प्रबंधकीय दफ्तरों की चैकिंग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें