फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिनदहाड़े सैलून में गुंडागर्दी<bha>;</bha> पिस्तौल के बल पर युवक पीटा, सीसीटीवी कैमरा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। गांव लम्मे में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक हेयर कटिंग सैलून में धावा बोल दिया। दुकान पर कटिंग कर रहे युवक सुखचैन सिंह उर्फ चैना को पिस्तौल के बल पर बेरहमी से पीटा गया और दुकान में लगे चिप वाले सीसीटीवी कैमरे को उखाड़कर ले गए।
थाना हठूर पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण कर दो अज्ञात समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान इंदरजीत सिंह, रणजीत सिंह उर्फ जीती, जगजीत सिंह उर्फ जग्गी, कुलदीप सिंह उर्फ कीपा, संदीप सिंह उर्फ सीपी और दो अज्ञात के रूप में की है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुल्खन सिंह ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाश अचानक दुकान में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। इंदरजीत सिंह ने पिस्तौल निकालकर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरा चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंदरजीत सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि हमले की वजह पुरानी रंजिश थी। कुछ दिन पहले नगर कीर्तन के दौरान लगे लंगर में दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके चलते आरोपियों ने सैलून पर हमला किया और खुली गुंडागर्दी दिखाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें