फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डीएवी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, फीस जुर्माने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज में एचएसए के नेतृत्व में एनएसयूआई, सोपू, एसएफ, इनसो के सदस्यों ने अटेंडेंस शॉर्ट जुर्माने के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि लगाए जा रहे फाइन को लेकर उनकी समस्याएं अब तक हल नहीं हुई हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि उनसे दो ढाई गुना बढ़ाकर जुर्माना वसूला जा रहा है। जो विद्यार्थी जुर्माना भरने आते हैं उन्हें भी एक जगह से दूसरी जगह घुमाकर प्रताड़ित किया जाता है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगें कॉलेज प्रशासन के सामने रखीं, लेकिन बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। हालांकि, प्रिंसिपल ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। एचएसए के गुरजोत सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल ने एचएसए टीम को सोमवार तक का समय दिया है और भरोसा दिलाया है कि उस दिन इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें