फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी ने नागेश अकादमी को 99 रनों से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डीएवी क्रिकेट अकादमी ने नागेश क्रिकेट अकादमी को 99 रन से हराया। दिनेश कुमार मेमोरियल टूर्नामेंट का मुकाबला सोमवार को कैंबवाला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। मैच में पहले खेलते हुए डीएवी क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए। आर्यन ने 82 रन, दुष्यंत ने 80 रन, विवेक ने 39 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में काव्या गोयल ने 52 रन देकर 3 विकेट, युवराज ठाकुर ने 59 रन देकर 2 विकेट, पारस ने 50 रन देकर एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागेश क्रिकेट अकादमी की टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन ही बना पाई। इश्मीत टीम की ओर से सबसे अधिक 57 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पारस ने 29 रन, युवराज ठाकुर ने 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सोहिल ने 20 रन देकर 2 विकेट, रामेश ने 32 रन देकर 2 विकेट, आर्यन ने 36 रन देकर 2 विकेट, साहिल और दिनेश ने एक-एक विकेट चटकाया। आर्यन को बल्ले और गेंद से बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें