सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल में एनटीटी कोर्स करने वाली छात्राओं का इस साल शानदार रिजल्ट रहा। पहले 12 में से 11 पोजीशन स्कूल की छात्राओं ने हासिल की है। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग-32 ने डिप्लोमा इन प्री स्कूल एजुकेशन(एनटीटी) रिजल्ट घोषित किया है।
एनटीटी इंचार्ज स्वीटी बहल ने बताया कि श्वेता भार्गव ने 91.26 फीसदी अंकों के साथ यूटी में पहला स्थान हासिल किया है। नविता मल्होत्रा(89.33) ने यूटी में तीसरा स्थान हासिल किया है। रश्मि मल्होत्रा ने 89.46 के साथ चौथा स्थान पाया है। पूनम सचदेवा(88.46),गरिमा अग्रवाल (87.26),रुबीना(86.66), मनवी गंभीर (85.93), दसप्रीत (85.33), रवीना (85.26), कस्मा कौशल (82.73), प्रीतमा सिंह(82.73) और सौम्या ने 82.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। स्कूल प्रिंसिपल अनुजा शर्मा ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।