फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय, साथ मौजूद रहेगा शीर्ष नेतृत्व

Sat, 27 Apr 2024 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दो मई को भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चौधरी धर्मबीर के साथ प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हिसार में रणजीत चौटाला के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल और कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के साथ सीएम नायब सिंह अपने उम्मीदवार का हौसला आफजाई करेंगे।
विज्ञापन
मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भाजपा के उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय कर दी गई हैं। उम्मीदवारों के साथ राज्य के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए पार्टी ने नेताओं की ड्यूटी फिक्स कर दी है। 
विज्ञापन


29 अप्रैल को गुरुग्राम लोकसभा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब मौजूद रहेंगे। अंबाला से उम्मीदवार बंतो कटारिया एक मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे। 

वहीं, दो मई को भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से चौधरी धर्मबीर के साथ प्रभारी बिप्लब कुमार देब, हिसार में रणजीत चौटाला के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल और कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के साथ सीएम नायब सिंह अपने उम्मीदवार का हौसला आफजाई करेंगे। चार मई को सिरसा में अशोक तंवर और छह मई को कृष्णपाल गुर्जर के साथ प्रभारी बिप्लब कुमार देब मौजूद रहेंगे। छह मई को पूर्व सीएम मनोहर लाल और सीएम नायब सिंह सैनी अपने-अपने चुनाव का पर्चा भरेंगे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ रहेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों के नामांकन तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें