चंडीगढ़। सेक्टर-27 के श्री दिगंबर जैन मंदिर में वीरवार से पर्युषण महापर्व पर श्री दशलक्षण महामंडल विधान का शुभारंभ होगा। यह आयोजन 28 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा। महापर्व का शुभारंभ अभिषेक और शांति धारा से होगा। शांतिधारा के बाद घटयात्रा और ध्वजा रोहण, मंडप शुद्धि, इंद्र प्रतिष्ठा, सकलीकरण जप अनुष्ठान, नित्य नियम पूजन, पर्व पूजा और श्री दशलक्षण महामंडल विधान होगा।
शाम को आरती के बाद प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
श्री दिगंबर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ के प्रधान धर्म बहादुर जैन और महासचिव संत कुमार जैन ने बताया कि दशलक्षण में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम सत्य, उत्तम शौच, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन और उत्तम ब्रह्मचर्य होगा।