डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल में जान को खतरा होने के संबंध में दायर याचिका पर वीरवार को सुनवाई के दौरान नया मोड़ आ गया। गुरमीत राम रहीम की तरफ से हाईकोर्ट पहुंचे एक वकील ने अदालत को बताया कि इस याचिका से डेरा प्रमुख का कोई संबंध नहीं है और न ही गुरमीत राम रहीम ने जेल में खुद को खतरे के बारे में कोई सहमति दी है।
डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल के एक डाक्टर मोहित गुप्ता द्वारा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम की जान को खतरा है। याचिकाकर्ता ने गुरमीत राम रहीम को कोर्ट में पेश किए जाने की मांग करते हुए जेल में उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की है।
वीरवार को इस याचिका पर सुनवाई के दौरान गुरमीत राम रहीम की तरफ से पेश हुए वकील ने अपना वकालतनामा कोर्ट में पेश किया। इस पर डेरा प्रमुख के हस्ताक्षर थे और सुनारिया जेल के जेल सुपरिंटेंडेंट ने उसे सत्यापित किया था।