फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य सीखने का शौक है तो आइए ‘इंजन रूम’

Fri, 03 Jan 2014 01:38 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-8 सी स्थित इंजन रूम’ में चार और पांच जनवरी को ‘कैरूसल’ नामक यह दो दिवसीय मल्टी डांस वर्कशॉप होगी।
विज्ञापन


इंजन रूम की पुनीत जीवंधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिल्ली के ट्रेनर पॉपिंग, कंटेंपरेरी, बी-बॉइंग, सालसा एंड बशाटा और बैले के भिन्न रूपों को सिखाएंगे।

पॉपिंग वर्कशॉप का आयोजन रक्षित विज करेंगे। वो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार का खिताब जीत चुके हैं।

उसमें उन्होंने एमजे-5 ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया था। वह उस चर्चित डांस इंस्ट्रक्टर फिलिप छबीब द्वारा लगाई कार्यशाला में भी प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं जो खुद एएक्सएन के डांस शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन


इस कार्यशाला में कंटेंपरेरी वर्कशॉप का आयोजन दिल्ली की युवा अभिन्या और कलाई करने वाले हैं जिन्होंने दिल्ली में बिग डांस सेंटर के अलावा न्यूयॉर्क स्थित ब्रॉडवे डांस अकादमी से प्रशिक्षण हासिल किया है।

बी-बॉइंग के लिए वर्कशॉप बी बॉय सागर करेंगे, जो ओटी (ओवरलोड ट्रूप) के भी सदस्य हैं। वे बी बॉय रॉक्स्राइट (यूएसए), बी बॉय पेलिजिन्हो (ब्राजील), बी बॉय सिको (इटली) और बी बॉय नेगुइन (ब्राजील) के तहत भी प्रशिक्षण पा चुके हैं।
विज्ञापन


सालसा और बशाटा वर्कशॉप का आयोजन अर्श सिंह करने वाले हैं, जो मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। उन्होंने लॉस एंजिलिस से ये सब नृत्य विधाएं सीखी हैं। इस कार्यशाला में बैले डांस का प्रशिक्षण अक्षय शर्मा देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें