फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सीएम के दबाव में दलजीत को हिरासत में लिया गया, रिहाई की मांग को लेकर पत्नी पहुंची हाईकोर्ट

Wed, 22 Mar 2023 08:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

याचिकाकर्ता ने कहा कि बीते लोकसभा उप चुनाव में उसके पति ने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया था जिसके चलते आम आदमी पार्टी हारी थी। इसी हार का बदला लेने के लिए मुख्यमंत्री के दबाव में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतपाल के साथी दलजीत सिंह पर एनएसए लगाने को गलत करार देते हुए उसे अदालत में पेश करने की मांग को लेकर उसकी पत्नी ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याची ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव में शिअद के पक्ष में प्रचार करने के चलते मुख्यमंत्री भगवंत मान के दबाव में यह कार्रवाई की जा रही है। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर अमृतपाल को लेकर लंबित याचिका के साथ सुनवाई का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए नरिंदर कौर ने बताया कि उसका पति फिल्म स्टार, निर्माता व निर्देशक है। बीते दिनो याची को सोशल मीडिया पर जानकारी मिली की उसे हिरातस में लिया गया है। याची ने बताया कि अमृतपाल मामले में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसके खिलाफ डिटेंशन का आदेश जारी किया गया है। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सावधानी का इस्तेमाल करना आवश्क होता है क्योंकि यह आम कानून नहीं है। इसके तहत मामला दर्ज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी निर्देश जारी कर चुका है। इस मामले में किसी भी स्तर पर प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और न ही याची को उसके पति की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी गई।

 

इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए याचिकाकर्ता ने कहा कि बीते लोकसभा उप चुनाव में उसके पति ने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया था जिसके चलते आम आदमी पार्टी हारी थी। इसी हार का बदला लेने के लिए मुख्यमंत्री के दबाव में कार्रवाई की जा रही है। पंजाब में बने मौहाल को लेकर याची ने कहा कि यह सब पंजाब के लोगों में सरकार के प्रति भरे आक्रोश को शांत करने के लिए उनका ध्यान भटकाने का प्रयास है। यदि याची के पति को गिरफ्तार करना था तो सामान्य कानून के तहत भी किया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें