फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विरोध के बीच दलजीत दोसांझ को मिला भाजपा नेता का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरपी सिंह बोले, फिल्म का विरोध कर सकते हैं, भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग गलत
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। फिल्म सरदार जी-3 में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ काम करने के कारण दिलजीत दोसांझ विवादों में घिर गए हैं। इस बीच उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह का साथ मिला है। आरपी सिंह ने कहा कि फिल्म का विरोध किया जा सकता है कि इसे भारत में न दिखाया जाए, लेकिन दलजीत दोसांझ की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला से पहले फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी। अगर किसी को फिल्म से आपत्ति है, तो उसका विरोध शांतिपूर्ण तरीके या फिल्म का बहिष्कार करके किया जा सकता है। भारत ने पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेला, तब किसी ने आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि दिलजीत सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि देश की शान और भारतीय संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज को अपने फैसले पर फिर से विचार करने की मांग की है। फैडरेशन ने पाकिस्तान अभिनेत्री को फिल्म में लेने का कड़ा विरोध किया था और साथ ही फिल्म के बहिष्कार के साथ ही दलजीत दोसांझ का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें