फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामधारी संगत के सत्संग में पहुंचे ठाकुर दलीप

Mon, 31 Mar 2014 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नामधारी संगत द्वारा रविवार को सेक्टर-68 स्थित मकान नंबर-4092 के सामने पार्क में सत्संग कराया गया। सत्संग में नामधारी पंथ के मुखी ठाकुर दलीप सिंह विशेष तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन


नामधारी संगत ने यह समागम इसलिए कराया गया, क्योंकि चंडीगढ़ स्थित गुरुद्वारा साहिब को प्रशासन द्वारा पिछले दिनों हुई लड़ाई के मामले को लेकर फिलहाल बंद किया हुआ है। इससे नामधारी संगत में काफी रोष है।

सेक्टर-68 में कराए गए सत्संग में आज पहुंचे ठाकुर दलीप सिंह ने अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। जत्थेदार गुरदीप सिंह ने अपने कीर्तन से चंडीगढ़ में पिछली दिनों हुई लड़ाई की घटना पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


सत्संग में बड़ी संख्या में मोहाली एवं आसपास के इलाके की संगत शामिल हुईं। सत्संग के दौरान चंडीगढ़ में हुए विवाद में शामिल आरोपियों को पकड़ने संबंधी पुलिस द्वारा किए जा रहे बचाव पर रोष प्रकट करते हुए भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया गया।

इसके बाद संगत सत्संग के बाद सेक्टर-20 चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर अरविंदर सिंह, गुरदेसव सिंह, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरिंदर सिंह, हरभजन फोरमेन, नवतेज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें