राधे मां के दरबार में जाने की बात को लेकर बुधवार को पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेहंदी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उनका राधे मां से किसी तरह का कोई लेना देना नहीं है।
वह अपने दोस्त के साथ उनके यहां गए थे। इससे ज्यादा कुछ नहीं। वह फेज-सात में एक स्टूडियों के उदघाटन में पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर डेराबस्सी के विधायक एनके शर्मा, पंजाबी कलाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी के अलावा कई कलाकार उपस्थित थे।