फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलेर मेहंदी से गीत सुनना चाहते हैं तो आज यहां पहुंचें

Fri, 07 Feb 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य श्री तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘एक शाम तुलसी के नाम’ संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह कार्यक्रम सेक्टर-24 के अणुव्रत भवन के पास स्थित ग्राउंड में शुक्रवार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसमें सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी प्रस्तुति देंगे।

सेक्टर-24 स्थित ग्राउंड में आयोजित होने वाले ‘एक शाम तुलसी के नाम’ संगीत संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी धार्मिक गीत पेश करेंगे।

कार्यक्रम में मुनि श्री विनय कुमार आलोक का उद्बोधन भी होगा। मेयर हरफूल चंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि तेरापंथ धर्मसंघ का 150वां मर्यादा महोत्सव तथा तुलसी सभागार का उद्घाटन मुनि श्री विनय कुमार आलोक के सानिध्य में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्घाटन पंजाबी गायक दलेर मेहंदी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा साहित्य अकादमी के सलाहकार मोहन मैंत्रय करेंगे। अध्यक्षता पूर्व आईजी चंद्रशेखर करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें