लामा ने कहा कि भविष्य का आकार हमारे हाथों में है। 21वीं शताब्दी के शिक्षक और शिक्षार्थी मिलकर एक ऐसी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं जो अधिक खुश और अधिक शांतिपूर्ण होगी। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि हमें अपने शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों में दूसरों के लिए दया और चिंता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
दलाई लामा चितकारा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉक्टर अशोक चितकारा व वाइस चांसलर डॉक्टर मधु चितकारा से मिले। उनके साथ सार्थक संवाद किया। डॉक्टर मधु चितकारा ने बताया कि वह दलाई लामा को उनके बीच में पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
इस दौरान चंडीगढ़ में कनाडा की दूत सुश्री मिया येन, डॉ. नियति चितकारा, प्रिंसिपल, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, कुमार अनिल, आईएएस, डीसी-पटियाला, नाजुक कुमार, एसडीएम (सेंट्रल) चंडीगढ़ प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पंजाब के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे। 14 से 18 अक्तूबर तक आयोजित इस 11वें ग्लोबल वीक समारोह में 22 देशों की 39 यूनिवर्सिटीज के 55 से ज्यादा डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं।