फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गांव दड़वा राजा बाग को 20 दिनों बाद पेयजल संकट से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव दड़वा राजा बाग में पिछले करीब 20 दिनों से चली आ रही पेयजल संकट की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। पानी की आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोग भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे। रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे थे और लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों की ओर से जब यह समस्या समाजसेवी अरविंदर सिंह के संज्ञान में लाई गई तो उन्होंने तुरंत नगर निगम के उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और वाटर सप्लाई व सीवर लाइन की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने तकनीकी खामियों को दूर कर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की। वहीं अरविंदर सिंह और निवासियों ने संबंधित एक्सईएन पर लापरवाही के आरोप लगाए। फिलहाल क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें