फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डड्डूमाजरा डंपसाइट सुधार कार्य तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम ने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के सुधार कार्य में तेजी ला दी है। बुधवार शाम मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने मौके पर पहुंचकर रिमेडिएशन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शाखा के अधिकारियों ने बताया कि वर्षों से जमा कचरे की बायोमाइनिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब मशीनरी के नीचे बची सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस किया जा रहा है। साथ ही सामग्री की शिफ्टिंग और साइट की वैज्ञानिक ड्रेसिंग का कार्य भी जारी है, ताकि क्षेत्र को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने प्रोसेस्ड मटेरियल की उठान और ढुलाई का कार्य तेज करने के निर्देश दिए और कहा कि शेष कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तय समय सीमा में पूरा किया जाए। संजय अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि परियोजना पूरी तरह संतोषजनक होने तक भुगतान पर रोक जारी रहेगी। सक्षम प्राधिकारी की संतुष्टि के बाद ही भुगतान किया जाएगा, ताकि गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें