फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी कारोबारी की कोठी में सिलिंडर फटा, एक झुलसा

विज्ञापन
सिलिंडर फटने से हुआ नुकसान। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 स्थित एक कोठी में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। हादसे में कोठी मालिक बुरी तरह झुलस गया। इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस ने घायल इशवंत सिंह (55) को जीएमएसएच-16 में पहुंचाया। दूसरी ओर, फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर 12.55 बजे की है। सेक्टर-37 स्थित मकान नंबर 1072 में हरप्रीत सिंह परिवार समेत रहते हैं। उनका सेक्टर 22 में बेकरी का कारोबार है। उनके पास घरवालों का फोन आया कि घर के स्टोर रूम से धुआं निकल रहा है। यह सुनते ही शॉप से उनके बड़े भाई इशवंत सिंह घर पहुंच गए।
आग को भड़कते देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। हालांकि, दमकल को आने में करीब 20 से 25 मिनट का वक्त लगा। इसी बीच सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में इशवंत सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। फायर ब्रिगेड के अनुसार, सिलिंडर किन कारणों से फटा है, अभी तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बड़ा हादसा टला
हादसे के दौरान आग इतनी ज्यादा फैल गई कि चारों ओर धुआं भर गया। फायर ब्रिगेड के अनुसार, कॉमर्शियल सिलिंडर के पास दो अन्य सिलिंडर रखे थे, लेकिन फायर कर्मियों की मुस्तैदी से आग पर जल्द काबू पा लिया गया। ऐसे में अगर दोनों सिलिंडर और इस आग की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, हरप्रीत का कहना है शॉप में आए सिलिंडरों को घर के स्टोर रूम में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें