फॉरेस्ट हिल रिजोर्ट (एफएचआर) में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 8 से लेकर 70 साल तक की उम्र के साइकिलिस्टों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन में सिटी के विभिन्न साइकिल ग्रुप के करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया। फॉरेस्ट हिल्ज रिजोर्ट के अध्यक्ष लेफ्टीनेंट कर्नल बीएस संधू ने बताया कि इस साइक्लोथॉन में हर वर्ग से संबंधित लोगों ने शिरकत की। इस दौरान झुंबा डांस में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसका फॉरेस्ट हिल रिजोर्ट में फ्लैग ऑफ हुआ।