फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 में आयरन मार्केट चौक के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदरबार निवासी तरसेम लाल (50) के रूप में हुई है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हल्लोमाजरा निवासी प्रत्यक्षदर्शी बृजेश कुमार ने बताया कि बीते 30 बीते जुलाई को वह घर जा रहा था। जब वह सेक्टर-32 के आयरन मार्केट चौक के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां 31 जुलाई की रात उनकी मौत हो गई।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक का नाम तरसेम है और वह रामदरबार में दो बेटों के साथ रहते थे। तरसेम सेक्टर-22 स्थित एक कपड़े के शोरूम में काम करते थे। घटना वाले दिन वह काम से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अब घटनास्थल के चौक और लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है ताकि आरोपी चालक की पहचान की जा सके। बता दें कि इस साल अब तक सड़क हादसे में 10 साइकिल सवारों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें