फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम डिलीवरी का रोडमैप बना रही पंजाब पुलिस, जोमैटो, स्वीगी, वेरका, अमूल से तालमेल की तैयारी

Thu, 26 Mar 2020 09:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब पुलिस राज्य में लागू कर्फ्यू और लॉकडाउन को सख्ती से जारी रखने के साथ ही, घर-घर तक जरूरी वस्तुएं पहुंचाने के रोडमैप पर भी गंभीरता से काम कर रही है ताकि लोगों को घरों से बाहर न आना पड़े। इसके लिए राज्य पुलिस जोमैटो, स्वीगी, वेरका, अमूल के अलावा संभी मंडी प्रधानों, कैमिस्ट एसोसिएशनों आदि के साथ रणनीतिक तालमेल बनाने की कोशिशों में जुट गई है।

विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को डीजीपी दिनकर गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी की जिला पुलिस की तरफ से की गई पहलकदमियों के नतीजे के तौर पर राज्य के कई जिलों में दवाएं, किराना, खाने-पीने की ज़रूरी वस्तुओं की घर-घर सप्लाई शुरू की गई है। उनके अनुसार, ज़रूरी चीजों की सप्लाई के लिए अधिकृत विक्रेताओं को कर्फ्यू पास भी जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर दवाओं की होम डिलीवरी के लिए संबंधित केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ अपेक्षित तालमेल बनाया जा रहा है ताकि फ़ोन पर आर्डर लेकर उसके अनुसार होम डिलीवरी की जा सके।

डीजीपी ने लोगों और मीडिया को धैर्य दिखाने की अपील की क्योंकि इतने बड़े स्तर पर प्रबंधों को लागू करने के लिए समय लगता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया द्वारा ध्यान में आने वाली किसी भी तरह की सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मदद के लिए ट्वीट किए जाने के बाद जालंधर के एक परिवार को शुगर की दवाओं की डिलीवरी के लिए प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर और लुधियाना शहरों में, स्वीगी से 650 व्यक्ति जरूरी चीजों की होम डिलीवरी में जुटे हुए हैं, जबकि जिला पटियाला में जोमैटो और स्वीगी के साथ तालमेल करके जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी यकीनी बनाई जा रही है।डीजीपी ने कहा कि स्थानिय वालंटियरों के सहयोग के साथ बुधवार को संगरूर जिले में जरूरी वस्तुओं की लगभग 100 ट्रालियां भेजी गई।

गुप्ता ने कहा कि मिल्क प्लांट वेरका के अधिकारियों के साथ संपर्क बनाया गया है जिन्होंने भरोसा दिया है कि उनके 700 विक्रेता अमृतसर शहर में भी घर-घर जाकर दूध की सप्लाई करेंगे और इस संबंधी कमिशनरेट अमृतसर को  जरूरी पास जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस की सख्ती से कर्फ्यू उल्लंघन घटा, 74 केस दर्ज
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि कर्फ्यू को सख्ती से लागू करने से इसके उल्लंघन के मामलों में दूसरे दिन ही काफी कमी आ गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कर्फ्यू उल्लंघन की मामलों में जहां 230 एफआइआर दर्ज की गई थी, वहीं बुधवार को यह संख्या घटकर केवल 74 रह गई ।

उन्होंने बताया कि लोगों तक ज़रूरी चीजों और सेवाओं की पहुंच को यकीनी बनाते हुये पाबंदियों को सख्ती से लागू करने के लिए 38,468 पुलिस कर्मी तैनात किये गए हैं। बुधवार को कर्फ्यू के दौरान लुधियाना शहर, लुधियाना ग्रामीण, खन्ना, रोपड़, संगरूर, पटियाला, जालंधर शहर, होशियारपुर, कपूरथला, एसबीएस नगर, मानसा और फिऱोज़पुर से उल्लंघन के मामले रिपोर्ट किये गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें