फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जसपाल भट्टी की यादों से सजी सांस्कृतिक संध्या, मेधावी छात्रों को मिले पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में हास्य कलाकार और व्यंग्यकार इंजीनियर जसपाल भट्टी की याद में जसपाल भट्टी सांस्कृतिक संध्या 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भट्टी की रचनात्मकता, हास्य और समाज से जुड़े मुद्दों को व्यंग्य के जरिए सामने रखने के अंदाज को याद किया गया। कार्यक्रम में सिविल सेविका कुसुम बंसल मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम निदेशक प्रो. राजेश भाटिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

पेक के 4वें सेमेस्टर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच विद्यार्थियों को विद्यार्थी उत्कृष्टता पुरस्कार भी दिए गए। पानव बंसल, हर्षित सिंह और आदित्य राज बंसल को शमशेर सिंह अत्री पुरस्कार मिला। तीनों को 10-10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, निचिका को हरजीत सिंह ओबेरॉय पुरस्कार और समकित जैन को सुरिंदर कौर ओबेरॉय पुरस्कार दिया गया। दोनों को 11-11 हजार रुपये की राशि मिली। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जसपाल भट्टी की यादों और उनकी रचनात्मक विरासत को जीवंत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें