फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू कर्मचारियों ने दो घंटे किया चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीटीयू कर्मचारियों ने सेक्टर-17 के स्थानीय बस अड्डे पर दो घंटे तक चक्का जाम कर विरोध जाहिर किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने कर्मचारियों को एकत्र होने से रोका और रैली नहीं करने दी। यहां तक कि कर्मचारी नारेबाजी भी नहीं कर सके, लेकिन कर्मचारियों ने अकेले-अकेले सीटीयू बस चालकों से मिलकर बसों को बस अड्डे पर ही रोक दिया। बसे न चलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, एडीसी ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बात की और उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने चक्का जाम खत्म कर दिया। चक्का जाम दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक था।
विज्ञापन

हालांकि बसों में सवारियों की संख्या भी कम ही थी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार और लॉकडाउन के कारण आजकल बहुत कम लोग बसों में सफर कर रहे हैं।
सीटीयू वर्कर्स यूनियन के प्रधान धर्मेंद्र सिंह राही, उपप्रधान चरणजीत सिंह ढींढसा, महासचिव सतिंदर सिंह और वित्त सचिव तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की एक भी मांग पर विचार नहीं कर रहा है। साथ ही अपनी मनमानी कर रहा है। साप्ताहिक आराम और टिकट मशीन का कैश सवेरे शाम की ड्यूटी पूरी होने पर जमा न करके कंडक्टर और ड्राइवर को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सीटीयू की 417 बसों का फ्लीट पूरा किया जाए। सतिंदर सिंह ने कहा कि 41 एचवीएसी बसों का टेंडर पास किया जाए। किलोमीटर स्कीम पर ली जा रही बिजली बसों को रद्द किया जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। ठेके पर काम कर रहे सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को बढ़े डीसी रेट तुरंत लागू किया जाएं। इसके साथ ही खाली पड़े स्वीकृत पदों को तुरंत भरा जाए। कंडक्टरों को सब इंस्पेक्टर बनाया जाए। लोकल रूटों के रनिंग टाइम को बढ़ाया जाए। कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रबंध किया जाए। साथ ही उनका 50 लाख रुपये का बीमा कराया जाए।
इस दौरान जोगिंदर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, नैब सिंह, भूपिंदर सिंह, रणजीत सिंह हंस, दविंदर सिंह, ओम प्रकाश सरपंच, गुरमीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें