फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 50 लाख के बीमा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी में पहले दिन से ही ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के लिए 50 लाख के बीमा की मांग करते हुए सीटीयू यूनियंस ने बुधवार को रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सीटीयू के डिपो नंबर 2 में किया गया। प्रदर्शन में सीटीयू कंडक्टर यूनियन, सीटीयू वर्कर यूनियन और एससी/बीसी वेलफेयर एसोसिएशन के लीडरों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन लीडर्स ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी में ड्यूटी कर रहे उनके कर्मचारियों का 50 का बीमा नहीं किया जा रहा जबकि सीटीयू के कर्मचारी पहले दिन से अपनी सेवाएं देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा और हिमाचल की तरफ से अपने ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को यह लाभ पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की बसों में जो कोरोना रहित केबिन बनाए जा रहे हैं, वह किसी प्रकार से राहत प्रदान करने में सक्षम नहीं है। सीटीयू का कोई भी अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर यूनियन लीडर सतिंदर सिंह, गुरमेल सिंह दारा, धरमिंदर सिंह राही, जोगिंदर सिंह, बलदेव सिंह और भूपिंदर सिंह ने यूटी प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए नहीं तो वह रोष प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें