गौरतलब है कि प्रशासन की मंजूरी के बाद सीटीयू ने चंडीगढ़ के 16 रूटों पर 47 बसों के माध्यम से अपनी सेवाएं शुरू कर दी थीं। बसों में यात्रा करने के लिए सिर्फ एक ही दाम 20 रुपये रखा गया है। बसों को चलाने के लिए समय भी तय किया है, जोकि सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक है।
बसों में हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
सीटीयू बसों को सुबह-शाम सैनिटाइज किया जा रहा है। आईएसबीटी के एंट्री प्वाइंट पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। डिपो में ड्राइवर और कंडक्टर की स्क्रीनिंग हो रही है। ड्राइवर और कंडक्टर को मास्क और ग्लव्स दिए गए हैं।
बस में सैनिटाइजर रखे गए हैं, जिसका इस्तेमाल यात्री भी कर सकते हैं। इसके अलावा बसों में बैठने की क्षमता को भी कम किया गया है। सीटीयू की 9 मीटर की बस में सिर्फ 13 यात्री बैठ सकेंगे, जबकि 12 मीटर की बस में सिर्फ 17 यात्री को सफर की इजाजत दी जा रही है।
बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों का पालन किया जाएगा। यदि किसी यात्री ने मास्क नहीं पहना होगा तो उसे बस के अंदर बैठने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बसों में एंट्री और एग्जिट भी अलग-अलग गेट से दी जा रही है।