फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उत्तराखंड के सभी रूटों पर सीटीयू की बसें शुरू, शिमला-मनाली अभी भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले दिनों हुए भारी बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई रूटों पर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस सेवा प्रभावित हुई थी। अब उत्तराखंड के लगभग सभी रूटों पर बस सेवा पहले की तरह शुरू हो चुकी है। वहीं, हिमाचल के शिमला और मनाली के लिए सीटीयू की बसें नहीं जा रही है। हालांकि ऊना, चंबा, बैजनाथ रूट पर बसें पहले की तरह चल रही है। सीटीयू की तरफ से बताया गया कि भारी बारिश की वजह से अभी भी शिमला और मनाली रूट पर लैंडस्लाइड की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि शिमला-मनाली हाईवे पर गाड़ियों पर बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। इससे काफी नुकसान हो रहा है। सीटीयू का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ही अभी यह रूट बंद रखे गए हैं। जैसे ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी, इन रूटों को भी शुरू कर दिया जाएगा। बीते दिनों कांवड़ियों की वजह से उत्तराखंड के हरिद्वार में काफी ज्यादा जाम लग रहा था। इसकी वजह से सीटीयू ने अस्थायी तौर पर बसें बंद कर दी थी, लेकिन अब उन्हें भी पहले की तरह ही शुरू कर दिया गया है। पंजाब और हरियाणा के सभी रूटों पर बसें सामान्य तौर पर चल रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते हुई भारी बारिश की वजह से ट्राइसिटी के भी कई रास्ते बंद हो गए थे जिससे सीटीयू की लोकल रूट पर चलने वाली बसें भी प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें