फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: चंडीगढ़ से महाकुंभ के लिए सीटीयू की एसी बस सेवा शुरू, परिवहन सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 23 Jan 2025 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ से प्रयागराज तक का सफर करीब 19 घंटे का होगा और किराया 1600 से 1700 रुपये के बीच रखा गया है। श्रद्धालु आईएसबीटी-17 पर स्थित टिकट काउंटर से अपनी सीट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग ऑनलाइन भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए बस रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू कर दी है। गुरुवार को परिवहन सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा पाठ करके प्रयागराज के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की पहली बस को हरी झंडी दिखाई। यह बस रोजाना चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने के साथ-साथ, वहां से वापस चंडीगढ़ आने के लिए भी प्रतिदिन बस सेवा उपलब्ध रहेगी। प्रयागराज से यह बस चंडीगढ़ के लिए निर्धारित समय पर रवाना होगी, जिससे श्रद्धालु अपनी यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बना सकें। इस बस सेवा के तहत यात्रियों को एसी बसों की सुविधा मिलेगी। सफर का कुल समय करीब 19 घंटे का होगा और किराया 1600 से 1700 रुपये के बीच रखा गया है। 

यह सुविधा कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरू की गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, इस बस सेवा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालु चाहें तो आईएसबीटी-17 पर स्थित टिकट काउंटर से भी अपनी सीट बुक कर सकते हैं। बस में आरामदायक सीटिंग, मोबाइल चार्जिंग सुविधा और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीटीयू अधिकारियों के अनुसार, कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है। यदि यात्रियों की संख्या में वृद्धि होती है तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।

सीटीयू ने बैजनाथ, बनभौरी माता के लिए भी चलाई है बस

सीटीयू की तरफ से अभी हाल ही में 60 नई बसें अपने बेड़े में शामिल की गई हैं। इसमें भी कई धार्मिक स्थलों व अन्य जगहों के लिए बसें शुरू की गई है, जिसमें चंडीगढ़ से ज्वाला जी, तलवंडी साबो, पौंटा साहिब, बनभौरी माता, ऋषिकेश-हरिद्वार व अन्य जगह शामिल हैं। हाल ही में शुरू की गई 60 बसें नॉन एसी हैं, जिनमें 52 यात्रियों के बैठने की जगह है। प्रत्येक बस में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसके अलावा पैसेंजर इंफॉर्मेशन स्क्रीन के साथ जीपीएस और पैनिक बटन भी है। इसके अलावा हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें