फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीटीए की पहली कन्वेंशन तीन सितंबर को, उठाई जाएंगी अध्यापकों की मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में टीचर्स की मांगों को उठाने के लिए चंडीगढ़ टीचर्स एसोसिएशन (सीटीए) की ओर से तीन सितंबर को पहली कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद शर्मा, चेयरमैन गगन सिंह शेखावत, कानूनी सलाहकार अरविंद राणा महासचिव अजय शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता रानी, कोषाध्यक्ष परवीन कौर मान ने बताया कि चंडीगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने अपनी पहली कन्वेंशन करने की घोषणा इसलिए की है क्योंकि जो 9 सूत्रीय मांगपत्र राज्यपाल को दिया था उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसको लेकर इस कन्वेंशन की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के समीप इसको करने का अर्थ यह भी है कि शिक्षकों की मांगों के ऊपर भी प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। अगर हम शिक्षक दिवस का कार्यक्रम सरकारी तौर पर मानते हैं तो शिक्षक भी उसमें महत्वपूर्ण होना चाहिए। इसलिए हम मिलकर यह मांग उठाएंगे कि अध्यापकों की जायज मांगों के ऊपर ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ टीचर एसोसिएशन एक काव्य संग्रह, जिसमें 40 अध्यापकों ने अपनी कविताओं को लिखा है, इस अवसर पर उसका भी विमोचन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटीए ने यह फैसला लिया है कि अब हर साल चंडीगढ़ के अध्यापक मिलकर शिक्षक दिवस के ऊपर एक पुस्तक का विमोचन करेंगे, जिससे हमारा अनुभव समाज तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस अवसर पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें एक अध्यापक द्वारा किस तरह समाज में बदलाव लाया जाता है इसका उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें