फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम पंजाब पुलिस! दलित की टांगें तोड़ी

Mon, 21 Jul 2014 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थाना महिलकलां की पुलिस पर एक दलित मजदूर से बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पिटाई के बाद उसकी हालत खराब हो गई उसे सिविल अस्पताल में रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल पीड़ित नौजवान बूटा सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। बूटा सिंह ने आरोप लगाया कि महिलकलां के किसी व्यक्ति की शिकायत पर थाने के हवलदार बलविंदर सिंह इत्यादि पुलिस कर्मियों ने उसे बुला लिया और वहां इतनी बेरहमी से पीटा की वह दोनों टांगों से चलने से असमर्थ हो गया है। उसने बताया कि उसको अभी तक उसका कसूर नहीं बताया जा रहा।

दूसरी तरफ इस अत्याचार के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारती किसान यूनियन डकौंदा भी उतर आई।

किसान यूनियन के नेता जगराज सिंह हरदासपूरा, भाग सिंह कुरड़, भारती किसान यूनियन सिद्धपूर के अवतार सिंह कुरड़, दिहाती मजदूर यूनियन के नेता भोला सिंह कलालमाजरा व भान सिंह संघेड़ा, सरपंच सुरजीत सिंह कुरड़, ब्लाक समिति सदस्य अवतार सिंह, पंच इंदर दास, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिस कर्मियों को तुरंत ड्यूटी से मुअत्तल कर उन पर मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


नहीं तो तमाम जत्थेबंदियां एक मंच पर इकट्ठा होकर थाना महिलकलां का अनिश्चितकाल के लिए घेराव करेंगी। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने कहा कि जांच के बाद आरोपी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें