केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंपस में ग्रुप केंद्र की कावा कमेटी की ओर से ‘वर्ल्ड एड्स डे’ मनाया गया। इसमें कैंप में रह रही महिलाओं के साथ-साथ 120 रिक्रूटों सहित कैंप में लोगों ने हिस्सा लिया।
कावा कमेटी पैट्रर्न सुरेंद्र कौर ने बताया कि इस अवसर पर पुलिस उप महानिरिक्षक ग्रुप सेंटर सरबजीत सिंह, ज्वाइंट डायरेक्टर हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी राम कुमार मौजूद थे।
इस दौरान राम कुमार ने अपनी टीम के साथ एड्स जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें एड्स के नए केसों को शून्य स्तर पर लाने के साथ-साथ एड्स से ग्रस्त व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार किया जाए विषय पर चर्चा की।
पीएचसी पिंजौर की डॉ. मंजू और 228 वटालियन की चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरजीत सिद्घू ने एड्स रोग से बचने के उपाय बताए।
वर्कशॉप के अंत में लोगों के एड्स से संबंधित सवालों का जबाव डॉक्टरों ने दिए। इस मौके पर डॉ. उचिता, फार्मासिस्टों के साथ-साथ ग्रुप सेंटर के अन्य लोग मौजूद थे।