भारत की सबसे बड़ी विविधतापूर्ण वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी इंडिया इंफोलाइन लिमिटेड (आईएलएल) के चेयरमैन निर्मल जैन ने कहा है कि आम निवेशकों को अगले आम चुनावों के परिणामों से सकारात्मक नतीजों की उम्मीद है।
ट्राइसिटी के निवेशकों से बातचीत करते हुए जैन ने आईएलएल की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इंडिया इंफोलाइन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के इश्यू के 12 दिसंबर को खुलने का ऐलान किया।
इसमें 500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।
इसमें मासिक विकल्प भी है और इसे 5 वर्ष के लिए जारी किया गया है।
बीते 3 साल में आईआईएफएल ग्रुप का यह चौथा इश्यू है।