मनीमाजरा। शिवालिक गार्डन के पास बने कम्युनिटी सेंटर में राशन लेने के लिए उमड़ी भीड़ ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा दीं। कोरोना काल में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से मंगलवार को मुफ्त बांटे जा रहे राशन के लिए इतनी ज्यादा भीड़ बढ़ गई कि लोग एक-दूसरे के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। कांग्रेसी नेता जलिल अहमद कुरैशी का कहना है कि कुछ लोग राजनीति चमकाने के लिए वार्ड नंबर- 26 का राशन वार्ड नंबर 25 में बांट रहे हैं। पिछली बार वार्ड नंबर 25 का राशन इस कम्युनिटी सेंटर में मिला था । अब अभी वार्ड नंबर 26 का राशन ही इसी कम्युनिटी सेंटर में दिया जा रहा है जिसमें लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है । क्योंकि वार्ड नंबर 26 के साथ-साथ वार्ड नंबर 25 के लोग भी यहां राशन लेने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं इस तरह दोनों वार्ड की जनता यहां इकठ्ठी होने से समस्या गंभीर हो रही है । दोनों वार्ड की जनता को संभालना के लिए पुलिस को भी मुश्किल हो रहा है ।
जलील अहमद कुरैशी ने बताया कि कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि वहां पर एक महिला लोगों से बतमीजी करतीं हैं । कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि ये महिला अपनी जान पहचान वालों को पहले राशन दिलवाती है । इस महिला की कुछ महिलाएं पुलिस को भी थाने में शिकायत देने गई थी। वही मनीमाजरा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अरविंद दुबे का कहना है कि हम चंडीगढ़ खाद्य विभाग से पुछना चाहतें हैं कि जब वार्ड नंबर 26 में कम्यूनिटी सेंटर और दो सरकारी स्कूल है फिर क्यों ये ग़लत फैसला लिया गया । क्यों वार्ड नंबर 26 के लोगों को डेढ़ 2 किलोमीटर दूर वार्ड नंबर 25 में राशन दिया जा रहा। ईडब्ल्यूएस के प्रधान हेमराज और रवि पासवान ने कहा कि ज्यादातर राशन लेने महिलाएं जा रही है, वहां से राशन लाने में दिक्कत हो रही है, इसलिए वार्ड नंबर 26 का राशन वार्ड नंबर 26 में ही बांटा जाए । गर्मी में महिलाओं का कम्युनिटी सेंटर के गेट पर खड़े होकर घंटों इंतजार करना भी बहुत मुश्किल है।