फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईएसबीटी सेक्टर 43 और 17 पर उमड़ी भीड़, निजी बसों ने बढ़ाया किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



चंडीगढ़। दिवाली पर आईएसबीटी सेक्टर 43 और 17 पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली जाने वाली बसों में का टिकट खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग रही है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही।
कई ऐसे यात्री भी थे, जिनका रेलवे टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया था। ऐसे लोग दिल्ली, हरियाणा और यूपी के विभिन्न शहरों तक पहुंचने के लिए बसों का सहारा लेते नजर आए। यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों ने अंबाला और दिल्ली के लिए बसें देखीं ताकि वहां से ट्रेन पकड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्वो बसों में सफर महंगा
त्योहारों के दौरान निजी वोल्वो बस ऑपरेटरों ने किराया बढ़ा दिया। यात्रियों के मुताबिक, आम दिनों में 500 से 700 रुपये में मिलने वाला सफर अब 1500 से 2000 रुपये तक में बिक रहा है। निजी ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने पर 700 से 800 रुपये वसूले जा रहे हैं। हालांकि, महंगे किराये के बावजूद यात्रियों ने यात्रा को प्राथमिकता दी ताकि त्योहार पर अपने घर समय पर पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें